शक्तिमान सीरियल की गीता विश्वास देखिए अब कैसी दिखती है……..
मुंबई। 90 के दशक में सबसे प्रसिद्ध टीवी सीरियल शक्तिमान में गीता विश्वास के रॉल अदा करने वाली एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड अभी के समय में भी उतनी ही खुबसूरत और आकर्षक दिखती है। गीता विश्वास यानी वैष्णवी ने समुन्द्र किनारे की तस्वीर फैन्स के बीच शेयर की है। जिसे लोगों ने काफी सराहा है और पसंद किया है।
शक्तिमान सीरियल से पहचान कायम करने वाली गीता विश्वास आज के दिनों में दर्जनों सुपरहीट सीरियल में लीड रॉल प्ल्े कर चुकी है। हमसफर में भी अभिनेत्री वैष्णवी की अदा लोगों को खुब भाया है।
कोरोना काल में भी खुद को रखी मजबूत और लिख डाली किताब
कोरोना काल में जहां मुंबई में बॉलीबुड के एक्टर एक्ट्रेस कोरोना से ज्यादा अक्रांत दिख रहे थे और मानसिक तनाव में जी रहे थे। वहीं वैष्णवी खुद को मजबूत इरादों के साथ न केवल दूसरों को जागरुक की बल्कि एक इबारत भी लिख डाली। एक्ट्रेस वैष्णवी ने इनविजिबल हैंड और गॉड किताब लिखी है। उसके बाद एक और किताब की रचना कर रही है। इनविजिबल हैंड और गॉड किताब को काफी लोगों ने पसंद किया है। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक के एक्टर व एक्ट्रेस ने इस किताब की काफी सराहना की है। वैष्णवी की इस किताब में भगवान और अपने आप में विश्वास पाने के बारे में है। उनकी जीवन कहानी के माध्यम से बताई गई सभी बाधाओं के खिलाफ जीत की कहानी है।
गीता विश्वास के किरदार से काफी पॉपुलैरिटी मिली
एक्ट्रेस वैष्णवी को गीता विश्वास के किरदार से काफी पॉपुलैरिटी मिली। जिसके चलते आज भी लोग उन्हें उनके किरदार के नाम गीता विश्वास से ही लोग जानते हैं। 1998 से 2005 तक शक्तिमान में नजर आने वालीं वैष्णवी महंत शक्तिमान के बाद भी लगातार टीवी पर आती रहीं है। अभी हमसफर धारावाहिक में रॉल अदा कर रही है।
वैष्णवी दर्जनों प्रमुख टीवी सीरियल में काम कर चुकी है। वह मूल रुप से महाराष्ट्र की रहने वाली है। यहां बता दें कि वैष्णवी दिखने में काफी खूबसूरत है, इनकी ख़ूबसूरती लाखों दीवाने हैं। उस समय उनकी ख़ूबसूरती से सारे लोग मोहित हो जाते थे।